विप्र फाउंडेशन सम्बलपुर द्वारा विश्वनाथ मंदिर, मारवाड़ी पाड़ा में श्रावणी उपाकर्म एवं जनेऊ पूजन का आयोजन श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।
पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान पंडित पवन जी शर्मा एवं पंडित कृष्णगोपाल जी द्वारा विधिवत संपन्न कराया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों सहित विप्र फाउंडेशन के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री शरद शर्मा जी, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री कमल शर्मा जी, प्रांतीय सचिव श्री अनिल शर्मा जी, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य श्री सुशील शर्मा जी एवं श्री नन्द किशोर शर्मा जी, सम्बलपुर चैप्टर अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा जी, सचिव श्री अरुण कुमार लाटा जी, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा जी सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
वहीं प्रांतीय सलाहकार आदरणीय श्री राजकुमार सांडिल्य जी पुणे से वीडियो कॉल के माध्यम से निरंतर इस आयोजन से जुड़े रहे।
यह आयोजन समाज में धार्मिक संस्कार, परंपरा और सामाजिक एकजुटता की भावना को और मजबूत करने वाला रहा।
