राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ सीकर द्वारा "बेटिया है अनमोल" कार्यक्रम

जोनल समाचार

सीकर, 23 जनवरी 2018। विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ सीकर द्वारा राष्ट्रीय बेटी दिवस की पूर्व संध्या पर "बेटिया है अनमोल" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्व समाज की प्रतिभावान बेटियो, एवं संतति के रूप में केवल बेटियो की माताओ का सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्री रतन लाल जलधारी थे जबकि अध्यक्षता पूर्व विधायक राजकुमारी शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित थे श्री एस डी एम जूही भार्गव, उपनिदेशक महिला बाल विकास राकेश लाटा, सहायक निदेशक राजेंद्र चौधरी। इस अवसर पर 8 बालिकाओं को कुल 20000 रूपये की आर्थिक सहायता स्कॉलर्सशिप के रूप में दी गई। इस अवसर पर फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष मंजू लाटा, महासचिव डॉ सम्पति मिश्रा, कोषाध्यक्ष डॉ लीलावती शर्मा, माया झिकनाड़िया, सुशीला शर्मा, विमला पांडेय, अर्चना शर्मा सहित अनेको महिलाये उपस्थित थी।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…