अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा जैन विश्व भारती परिसर, लाडनूं में पूज्य आचार्य महाश्रमण जी के पावन सान्निध्य में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक “मंथन” में देशभर से समाज के प्रतिनिधि एकत्रित हुए हैं।
इस गरिमामय अवसर पर ब्राह्मण समाज की ओर से विप्र फाउंडेशन को विशेष आमंत्रण प्राप्त होना गौरव का विषय है। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्यनारायण जी श्रीमाली, उपाध्यक्ष श्री परमेश्वर जी शर्मा एवं प्रमुख महामंत्री श्री पवन जी पारीक लाडनूं पहुँचकर इस विचार-संगोष्ठी में सहभागिता कर रहे हैं।
यह “मंथन” केवल संवाद नहीं, बल्कि समाज के उत्थान, दिशा और भविष्य के निर्माण का संकल्प है। विप्र फाउंडेशन का यह प्रतिनिधित्व पूरे ब्राह्मण समाज के लिए सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक है।