विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ, मुंबई चैप्टर ज़ोन-12 द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, संस्कार एवं भारतीय संस्कृति की गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ‘मातृ देवो भव:’ परंपरा का सम्मान, बच्चों की भावपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा ‘परशुराम चालीसा’ पुस्तक का विमोचन मुख्य आकर्षण रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्यनारायण श्रीमाली सहित राष्ट्रीय एवं ज़ोन पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गौरव प्रदान किया। भारतीय संस्कृति, गुरु परंपरा एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
