विप्र फाउंडेशन बीकानेर ज़ोन 1B युवा प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सरदारशहर में युवा प्रदेश प्रभारी श्री सुनील मिश्रा एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक शर्मा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बैठक में संगठन विस्तार, शीघ्र युवा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, तहसील स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान, प्रतिभा सम्मान समारोह एवं युवाओं के लिए करियर काउंसलिंग कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। इस अवसर पर नव-नियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक शर्मा एवं युवा प्रदेश महामंत्री एडवोकेट पंकज पोपलवा का स्वागत-अभिनंदन किया गया। सभी पदाधिकारियों ने समाजहित में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया
