कार्यक्रम में संगठन के ध्येय “समर्थ समाज, उन्नत राष्ट्र” को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा, संस्कार, सेवा, सामाजिक समरसता और युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ विप्र फाउंडेशन परिवार द्वारा वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री चिरंजीलाल दवे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री दिनेश कुमार देवे, जिला महामंत्री डॉ. घनश्याम कुमार व्यास सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। सभी ने समाज की एकजुटता, सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया।
