विप्र फाउंडेशन कोयंबटूर चैप्टर एवं जोन 17-ए की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक कोयंबटूर स्थित विप्र भवन में सफलतापूर्वक आयोजित हुई। बैठक में दक्षिण क्षेत्रीय महामंत्री श्री भगवान व्यास के आगमन पर चैप्टर अध्यक्ष श्री मदन रावल एवं जोन अध्यक्ष श्री श्रवण बोहरा सहित पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने, समाज के अधिक से अधिक लोगों को विप्र फाउंडेशन से जोड़ने तथा आगामी 9 अगस्त को प्रस्तावित चैप्टर पुनर्गठन बैठक की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कोयंबटूर सहित जोन के अन्य शहरों में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
