सामान्य सीटों पर सामान्य वर्ग के योग्य प्रत्याशियों को मिले प्राथमिकता
जयपुर में निकाय चुनाव को लेकर विप्र फाउंडेशन ने भाजपा एवं कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व से सामान्य वर्ग की निर्धारित सीटों पर योग्य सामान्य वर्ग के कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की है।
विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष श्री राजेश कर्नल ने कहा कि सामान्य सीटों पर अन्य वर्ग के दावेदारों की सिफारिश से सामान्य वर्ग के कार्यकर्ताओं में असंतोष है। इस संबंध में संगठन ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा सहित दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व को पत्र लिखकर नियमों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की है।
