विप्र फाउंडेशन मुम्बई चैप्टर, ज़ोन-12 महाराष्ट्र एवं आध्यात्मिक उत्थान मंडल महाराष्ट्र के संयुक्त तत्वावधान में श्रावण पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रावणी उपाकर्म का आयोजन किया गया।
आचार्य डॉ. महेंद्र प्रताप जोशी के आचार्यत्व एवं डॉ. सीए. सुनील शर्मा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, विप्र फाउंडेशन तथा प्रसिद्ध कथावाचक एवं आध्यात्मिक संत स्वामी गौरदास जी सहित गणमान्य विप्र बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में ऋषि पूजन, हवन, वेदाध्ययन, ऋषि वंशावली पाठ, सत्यनारायण कथा, रक्षाविधान एवं नवीन यज्ञोपवीत धारण जैसे धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए।
सनातन संस्कृति और वैदिक परंपराओं के संरक्षण का यह संकल्प निरंतर आगे बढ़ता रहे।



