नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की!
विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा विनीता जी रिणवाँ, संगठन महामंत्री रजनी गौड़, महामंत्री जया पारीक, कोषाध्यक्ष अंजलि दाधीच एवं समस्त विप्र महिला टीम के नेतृत्व में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम आनंद और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
प्रदेशाध्यक्ष मंजुलता शर्मा जी की गरिमामय उपस्थिति में सदस्याओं ने भजन, नृत्य एवं अनोखे खेलों की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।
