श्री परशुराम कुंड में ‘स्टैच्यू ऑफ स्ट्रेंथ’ के भव्य अनावरण की तैयारियाँ गति पर।
विप्र फाउंडेशन द्वारा स्थापित भगवान श्रीपरशुराम की 54 फुट ऊँची पंचधातु मूर्ति ‘स्टैच्यू ऑफ स्ट्रेंथ’ के अनावरण कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में संस्था के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने 10 से 12 सितंबर तक अरुणाचल प्रदेश का दौरा किया।
प्रतिनिधिमंडल ने श्रीपरशुराम कुंड परिसर में चल रहे लैंडस्केपिंग एवं अन्य विकास कार्यों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा पूज्य परशुराम बाबा से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट से श्रीपरशुराम कुंड तक निर्माणाधीन चार लेन सड़क का कार्य भी अंतिम चरण में है, जो तीर्थ क्षेत्र तक सुगम आवागमन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस दौरान अयोध्या से अरुणाचल तक प्रस्तावित ‘श्रीपरशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा’ के अरुणाचल प्रवास की विस्तृत योजना पर भी चर्चा हुई। मूर्ति परियोजना से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री चाउना मीन जी से भेंट कर उनका आत्मीय स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
प्रतिनिधिमंडल में श्री सुशील ओझा, श्री धर्मनारायण जोशी, श्री परमेश्वर शर्मा, डॉ. सुनील शर्मा सीए, श्री संजय त्रिवेदी, श्री भवानी पारीक एवं श्रीमती संजू शर्मा सम्मिलित रहे।
श्री परशुराम कुंड — आस्था, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का पावन केंद्र।


