विप्र फाउंडेशन द्वारा भगवान परशुराम के जीवन चरित्र से जनमानस को जोड़ने के लिए “इंटरनेशनल सोसायटी फॉर परशुराम कॉन्शसनेस (ISPAC) की स्थापना की गई, जिसका मूल उद्देश्य भगवान परशुराम के जीवन से जुड़े स्थलों को आस्था के केंद्र के रूप में विकसित करना एवं भगवान परशुराम के जीवन मूल्यों एवं दर्शन को जन-जन तक पहुँचाना है। भारत के सभी राज्यों सहित विश्व के कई देशों में ISPAC की शाखाएं और सदस्य पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य कर रहे है।