मेघ मल्हार — भक्ति, संस्कृति और सावन का संगम
विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ, मुंबई चैप्टर ज़ोन 12 द्वारा आयोजित ‘मेघ मल्हार’ में सावन की फुहारों के बीच कृष्ण भक्ति, ब्रज संस्कृति, मनमोहक झांकियों और शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को वृंदावनमय बना दिया।
भारतीय संस्कृति, परंपरा और नारी शक्ति के इस सुंदर उत्सव ने सभी के मन में भक्ति, आनंद और अपनत्व की मधुर स्मृतियाँ छोड़ दीं।



