समाज के युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए ViCCI – विप्र चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (विप्र फाउंडेशन द्वारा प्रवर्तित) का गठन किया गया है। इसके माध्यम से स्टार्ट-अप और बिजनेस का सपना संजोने वाले युवाओं को अपना उद्यम स्थापित करने में सहयोग दिया जाएगा। ViCCI छोटी और मध्यम आकार की कंपनियों को नेटवर्क बनाने और बड़ी कंपनियों के साथ जुड़ने का अवसर भी प्रदान करेगा।
