विप्र फाउंडेशन दिल्ली जोन-2 की नवमनोनीत कार्यकारिणी की प्रथम बैठक नोएडा में सांसद डॉ. महेश शर्मा जी के निवास पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकांता शर्मा ने सभी सदस्यों का परिचय करवाते हुए संगठन की भावी कार्ययोजना एवं लक्ष्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला।
सभी सदस्यों ने अपने विचार, सुझाव एवं संकल्प साझा किए, जिनके आधार पर संगठन के आगामी कार्यों के लिए एक सशक्त रोडमैप तैयार किया गया। यह बैठक केवल परिचय का अवसर नहीं, बल्कि समाजहित, संगठन सशक्तिकरण और भावी योजनाओं को नई दिशा देने का एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुई।
एकजुट विचार, समर्पित नेतृत्व और समाजसेवा के संकल्प के साथ विप्र फाउंडेशन दिल्ली निरंतर नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।
