आज माननीय अधिकारी (OSD) श्री संजीव शर्मा जी (माननीय मुख्यमंत्री दिल्ली श्रीमती रेखा गुप्ता जी के विशेष कर्तव्य अधिकारी) से एक महत्वपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण मुलाकात एवं विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर विप्र फाउण्डेशन जोन-2 दिल्ली की अध्यक्षा श्रीमती चंद्रकांता राजपुरोहित जी, प्रदेश संगठन मंत्री श्री निर्मल कुमार सांखी जी तथा त्रिनगर के समाजसेवी श्री कमलकांत व्यास जी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान समाज, संगठन एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। सभी ने सामाजिक समरसता, संगठन की मजबूती एवं सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु अपने विचार साझा किए।
विप्र फाउण्डेशन जोन-2 दिल्ली